दाहा (बागपत)। भड़ल गांव में स्थित रालोद के पूर्व मंडल महासचिव डॉ. विनोद राणा के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने गन्ने का बकाया और कम भेजी जा रही पर्चियों के विरोध में रोष व्यक्त किया। साथ ही गन्ने का दाम न बढ़ाने पर खाद के मूल्य कम करने की मांग की।
रालोद नेता डॉ. विनोद राणा ने कहा कि सरकार अभी तक बकाया गन्ने का भुगतान नहीं कर सकती है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली में फीस और बच्चों की शादी करने के लिए साहूकारों से कर्ज तक ले रहे हैं। समस्या का समाधान करने पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जब सरकार गन्ने का दाम नहीं बढ़ा रही है तो खाद के दाम में कमी की जाए, क्योंकि लगातार इसमें वृद्धि की जा रही है। गन्ने की लागत भी नहीं निकल पा रही है। भड़ल गांव में दौराला, मंसूरपुर और खतौली मिलों का क्रय केंद्र लगे हैं। यहां से किसानों को कम पर्चियां दी जा रही है। खेतों में गन्ना खड़ा है। इससे गेहूं की बुआई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा जल्द गन्ने का भुगतान और समय पर सभी पर्चियों का वितरण नहीं किया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसमें सोबीर, धीरेंद्र, रमेश, भोपाल, दिनेश, इंद्रपाल, राजपाल, रामनिवास, कृष्णपाल, रामबीर, जितेंद्र, संजय, ऋषिपाल आदि रहे।
इंडेंट नहीं मिलने से किसान परेशान
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने डीसीओ से मिलकर शिकायत की। बताया कि गांव में गन्ने की पर्ची की समस्या गंभीर हो गई है। पर्ची न आने से गन्ने मिल तक नहीं पहुंच रहा है। सैकड़ों हेक्टेयर भूमि में गन्ना खड़ा, गेहूं की बुआई भी नहीं हो रही है। किसानों को चिंता सता रही है। किसानों ने डीसीओ से कार्रवाई की मांग की है। फैजपुर निनाना गांव के लोगों ने डीसीओ से शिकायत की। इसमें सुभाष नैन, ओमप्रकाश, पीतम, शिवकुमार, मनोज, अजीत, राजीव, रामवीर, हरपाल, कपिल, वीरपाल आदि मौजूद रहे।