बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को लोकतंत्र विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें वक्ताओं ने लोकतंत्र मजबूत करने पर बल दिया।
संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिता जैन, डॉ. वेद कुमारी पूर्व प्राचार्य वीपीपीजी कॉलेज शामली और डॉ. प्रवित्रा खत्री ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस संगोष्ठी में डॉ. वेद कुमारी ने कहा कि आज अधिकतर देशों में लोकतांत्रिक सरकारें हैं। लोकतंत्र से आशय है जनता का जनता के लिए शासन। लोकतंत्र और शासन पद्धति हीं नहीं वरना जीवन का दर्पण है। विश्व के कई देशों में लोकतंत्र सैद्धांतिक रूप से तो देखने को मिलता है, परंतु व्यवहारिक रूप से नहीं। डॉ. प्रवित्रा खत्री ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में अनेकों चुनौतियां जैसे गरीबी, शिक्षा का स्तर, राजनीति के प्रति जनता की उदासीनता, भ्रष्टाचार और जातिगत सांप्रदायिकता, नैतिक मूल्यों का पतन और निष्पक्ष मीडिया का अभाव आदि देखने को मिलती है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें चुनौतियों का समाधान करना होगा। संचालन डॉ. श्वेता जैन ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनिता, डॉ. वंदना शर्मा, रोमा, मीनू राणा, श्रुति जैन, नाजिस आदि शामिल रहे।