बागपत। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली अहीर के सहायक अध्यापक पीयूष गोस्वामी को गोपनीय दस्तावेज व्हाट्स एप पर वायरल करने पर निलंबित किया। बीएसए ने छह बिंदुओं का हवाला देकर सहायक अध्यापक को निलंबित किया। साथ ही निलंबन के दौरान लधवाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अटैच किया।
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि सहायक अध्यापक धर्मेंद्र सिंह तोमर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि सिंघावली अहीर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पीयूष गोस्वामी ने कार्यालय को दिए गोपनीय दस्तावेज को व्हाट्स एप पर चल रह एक ग्रुप पर वायरल कर दिए। इस पर आपत्ति दर्ज की। दो नवंबर को उन्होंने आरोपी शिक्षक से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया। एक माह बाद भी स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया। बीएसए ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1990 के नियम-7 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित किया। निलंबन के बाद उन्हें लधवाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में संबंद्ध किया। आदेश दिया निलंबन अवधि तक नियमित रूप से अपनी उपस्थित दर्ज कराएंगे।