फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला-टांडा मार्ग पर बसों का संचालन ठप, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमाला-टांडा मार्ग पर पिछले कई माह से बसों का संचालन ठप होने से आक्रोशित यात्रियों ने किरठल गांव मेें एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को काफी संख्या में यात्री समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान के नेतृत्व में किरठल गांव में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रमाला-टांडा मार्ग पर बसों का संचालन नाममात्र ही है। दिन में तो दो-चार बसें संचालित रहती है, लेकिन शाम होते हुए मार्ग से बसें गायब हो जाती है, इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि समस्या को लेकर लगातार विभागाीय अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के यात्रियों में आक्रोश है, क्योंकि बसों के अभाव के चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें नीरज, सुरेंद्र, हरपाल, अमरदीप, सागर, छोटू आदि रहे। इस संबंध में एआरएम योगेेंद्र पाल में कहा शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें