दोघट (बागपत)।
नगर पंचायत कार्यालय में प्रेमी युगल की शादी कराई। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी कुछ दिन पहले शामली जनपद से प्रेमिका को भगाकर लाया। लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
दोघट की पट्टी मादान निवासी राहुल पुत्र महक सिंह ने बताया कि तीन साल पहले शामली जनपद के खानपुर निवासी अंजली से प्रेमी प्रसंग हो गया। प्रेमिका के परिजन शादी के विरोध में थे। कुछ दिन पहले प्रेमिका अपने घर से भागकर उसके साथ दोघट कस्बे में आ गई । दोनों तभी से ही एक साथ रह रहे हैं। एक सप्ताह पहले दोनों ने न्यायालय बागपत में कोर्ट मैरिज कर ली और बागपत में ही हनुमान मंदिर में सात फेरे लिए । रविवार को नगर पंचायत की चेयरमैन बबीता चौधरी से शादी कराने को कहा। इस पर कस्बावासियों ने नगर पंचायत कार्यालय में दोनों की शादी कराई। दोनों ने एक-दूसरे को वर माला डालकर शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। प्रताप सिंह ने कन्यादान किया। इस दौरान लोकेंद्र सिंह, रोहताश कुमार, महीपाल, हरबीर, बंटी कुमार, कर्मवीर, मनोज, दिनेश, अरुण, सावन, राजेश, रीटा, रितू, पूजा, फूलकली आदि रहे।