बड़ौत (बागपत)।
आर्य समाज के तत्वावधान में रामबाग व रेलवे रोड पर स्थित आर्य समाज भवन में यज्ञ हुआ। इसमें आर्यजनों ने भाग लेकर आहुतियां डाली। इसमें वक्ताओं ने यज्ञ की महिमा बताई।
रामबाग कॉलोनी में महेंद्र पाल चौहान के आवास पर यज्ञ हुआ। इसमें पुरोहित सतपाल राठी और यज्ञमान पुष्पेंद्र रहे। डॉ. चौहप सिंह ने बताया कि ईश्वर दयालु और न्यायकारी है। न्याय और दया का नाम मात्र ही भेद है। न्याय पूर्वक अपराधी को दंड देने का प्रयोजन है कि वह अपराध बंद करके दुखों को प्राप्त न हो। इसमें अशोक कुमार आर्य, विशन पाल चौहान, आर्यव्रत्त चौहान, योगेंद्र शर्मा, विरेंद्र, जितेंद्र, डॉ. प्रमोद राणा, रघुवीर, सोमपाल तोमर, ओमपाल, आजाद सिंह, राजेंद्र आर्य, सुखपाल राठी, सतेंद्र सिंह, कमला देवी चौहान, संतोष आदि रहे।
दूसरी ओर रेलवे रोड पर स्थित आर्य समाज भवन में यज्ञ हुआ। यहां ब्रह्म पद से बोलते समर भानु ने कहा कि मनुष्य को मधुरभाषी होना चाहिए। वेद स्पष्ट संकेत दे रहा है कि तू सबके साथ मीठी वाणी बोल। यज्ञ के यज्ञमान प्रीतम सिंह आर्य रहे। इसमें ओमवीर सिंह, हरपाल, अंग्रिस मुनि, राजेंद्र सिंह, मोहन पाल, गुलाबचंद, रामबली राणा, हरबीर सिंह, जसवीर मलिक, राज कुमार आर्य, ओमपाल राठी, विनोद भारद्वाज, अरुण आर्य, सुनील आर्य, राधेश्याम, जयप्रकाश, सुखपाल आदि उपस्थित रहे।