बागपत। बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों ने 53 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। विभिन्न स्कूलों में आधा दर्जन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इन सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोपनीय रूप से सभी ब्लॉक के 53 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को निरीक्षण कराया। सभी बीईओ को इसकी जिम्मेदारी दी। उन्होंने खुद भी कई स्कूल देखे हैं। बताया कि प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर, प्राथमिक विद्यालय बिजरौल नंबर एक, खड़खड़ी, भागोट गांव में निरीक्षण के दौरान छह शिक्षक अनुपस्थित मिले । सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो नौ बजे बंद पाया गया। अभी खंड शिक्षा अधिकारियों को रिपोर्ट ली जा रही है। इसके बाद कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। बीएसए ने बताया कि गोपनीय रूप से स्कूलों का निरीक्षण जारी रहेगा। जो भी अनुपस्थित या स्कूलों में लापरवाही सामने आएगी कार्रवाई कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं से सवालों को पूछा गया। ब्लैक बोर्ड पर अक्षर परिचय भी कराया गया। अधिकांश जगह बच्चों ने सही जवाब दिया है। हेडमास्टरों को शिक्षा में ओर सुधार करने के लिए निर्देशित किया है।