फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर चली कैंची, 39 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिकायत के बाद पांच केंद्रों को सूची से हटाया
विज्ञापन

एक नया परीक्षा केंद्र जोड़ा गया, डीआईओएस ने जारी की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए केंद्रों पर शिकायत के बाद छंटनी कर दी । माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पांच केंद्र सूची से हटाए हैं, जबकि एक कॉलेज को नया केंद्र बनाया है। अब जिले में 39 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी।
बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 43 परीक्षा केंद्र फाइनल किए, लेकिन शिक्षा विभाग में आपत्ति और शिकायतों के बाद जवाहर कृषक इंटर कॉलेज धनौरा टीकरी, आदर्श इंटर कॉलेज चौगामा दाहा, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाड़ा, एबीसी इंटर कॉलेज दत्तनगर और आदर्श नंगला इंटर कॉलेज नंगला सिनौली को सूची से हटाया। इस तरह 38 परीक्षा केंद्र बचे, लेकिन नया परीक्षा केंद्र सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला को बनाया। अब 39 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस का कहना है कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
30 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 30862 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि दसवीं में 16259 और इंटर में 14603 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे। व्यक्तिगत परीक्षा में कुल 1343 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें कुल लड़कियों की संख्या करीब 14 हजार है।

इनसेट
पिछले साल से छह हजार परीक्षार्थी अधिक
बागपत। इस बार बोर्ड परीक्षा में पिछले साल से 6627 परीक्षार्थी अधिक है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार छात्राओं की संख्या 3790 कम हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें