फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए महिला रसोईयों ने बांधी काली पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 674 परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों ने मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंगलवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

मिड-डे मील महिला कर्मचारी वेलफेयर की जिलाध्यक्ष अमिता देवी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में करीब दो हजार रसोइया कार्यरत हैं। प्रति माह एक हजार रुपये दिया जाता है। इस महंगाई के जमाने में जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बेहद कम है। इससे परिवार का गुजर बसर नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को शिक्षा संबंधित प्रतिबंध भी लगाया है। नियम विरुद्ध तैनाती की हुई है। 25 बच्चों को एक रसोइया का शासनादेश है, लेकिन स्कूलों में 56-60 बच्चों का एक पर ही जिम्मेदारी है। विरोध करने पर नौकरी से बाहर करने की चेतावनी दी जाती है। मानदेय 11 हजार रुपये सहित विभिन्न मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोध व्यक्त किया। इसमें संतरेश देवी, शशि देवी, बिमलेश देवी, लक्ष्मी देवी, भागमली देवी, रेनू देवी, सुमन, रेखा, नीलम आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें