फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के 600 मरीजों के खाते में नहीं पहुंचे पांच-पांच सौ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निश्चय पोषण योजना से टीबी के मरीजों की सेहत सुधारने के अभियान को झटका लगा है। जनपद में करीब 600 मरीज ऐसे हैं, जिनके खाते में 500 रुपये प्रति माह धनराशि नहीं पहुंच रही है। ऐसे में योजना को पलीता लग रहा है। मरीजों का कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन विभाग इसे तकनीकि खामी बता रहा है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से केंद्र सरकार ने टीबी के मरीजों के लिए निश्चय पोषण योजना संचालित की। इसके तहत एक अप्रैल के बाद नए टीबी के मरीजों के लिए प्रति माह 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिया जाना तय किया । मंशा थी कि इन रुपयों से टीबी के मरीज पौष्टिक भोजन कर अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकेंगे। जिले जिले में योजना के संचालन हुए छह माह बीत चुके है, लेकिन जनपद में करीब 600 मरीज ऐसे हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है। सरकार की योजना उनके लिए फेल साबित हो रही है। अपने खर्चे से ही मरीज पौष्टिक भोजन खा रहे हैं। मरीज टीबी विभाग के कार्यालय पहुंचकर डॉक्टर और कर्मचारियों से खाते में 500 रुपये न पहुंचने की शिकायत कर रहे हैं। जवाब दिया जा रहा है कि तकनीकी कमी के कारण खाते में धनराशि नहीं पहुंच रही है। 15-20 रोज में धनराशि खाते में पहुंच जाएगी।


क्यों नहीं पहुंच रही धनराशि
बागपत। योजना के जिला समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया कि जिले में करीब 800 रोगी अप्रैल माह में पंजीकृत हुए थे। छपरौली और बड़ौत ब्लॉक के 200 रोगियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। उसके बाद सरकार से निश्चय पोषण एप में बदलाव कर दिया। इस कारण मरीजों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है। जल्द सभी को प्रतिमाह 500 रुपये के हिसाब से पूरी धनराशि खाते में पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें