फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की जीएसटी एकल बिंदु पर लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें जीएसटी एकल बिंदू पर लागू करने की मांग सरकार की। इस संबंध में 25 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सरकार जीएसटी एकल बिंदू व्यवस्था लागू करे। इससे व्यापारी, उपभोक्ता और सरकार को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम जगह से माल बिकता है, वहीं जीएसटी लागू करनी चाहिए। वर्तमान में वस्तु चार बार विक्रय होती है तो चार बार जीएसटी लगती है। तीन जगह रिफंड बनता है। इससे व्यापारियों को वसूल कर जमा करने और रिफंड के चक्कर से बच जाएंगे। सरकार को भी वसूली एवं रिफंड से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मांग को रखने के लिए फंडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की ओर से पूरे देश से व्यापारी 25 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे और प्रदर्शन होगा। इस दौरान महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज गुप्ता, दीपक गोयल, अंकित जिंदल, कृष्णपाल गुरू जी, सलीम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें