फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विश्वकर्मा मंदिर से विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा युवा क्लब के तत्वावधान में जुलूस निकाला। इस दौरान सुबह के समय हवन का आयोजन किया।
वश्वकर्मा जयंती पर बावली रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में हवन का आयोजन किया। शाम को विश्वकर्मा मंदिर से विश्वकर्मा भगवान की बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का उद्घाटन बड़ौत विधायक केपी मलिक ने किया। मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन अमित राणा रहे। शोभायात्रा का जुलूस बावली रोड से शुरू होकर बिजरौल रोड, अग्रसेन मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग, सांरग सिनेमा रोड, गांधी रोड, नेहरू मूर्ति होते बावली रोड पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में बैंड धार्मिक धुने बजाते चले। उनके बीच-बीच में श्रवण कुमार, भीष्म पितामह, डीजे पर नृत्य व देशभक्ति की भव्य झांकियां चली। सबसे पीछे विश्वकर्मा भगवान रथ में सवार रहे। इनकी जगह-जगह पूजा-अर्चना की। इसमें मांगेराम, राजेंद्र, बाबूराम, रमेश पांचाल, राम कुमार, राकेश कुमार, राजू, रामगोपाल आदि रहे।
विज्ञापन


विश्वकर्मा समाज रंछाड़ में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर हवन पूजन के बाद प्रसाद बांटा। इसमें बिजली बोर्ड के पूर्व सदस्य सुनील विश्वकर्मा ने समाज मेें एकता व बच्चों को शिक्षा देने का आह्वान किया। अध्यक्षता भंवर सिंह ने की। संचालन दरयाव सिंह ने किया। गांव में भगवान की शोभायात्रा निकाली। यज्ञ के ब्रह्मा ओमप्रकाश और सत्यवीर रहे। इसमें भंवर सिंह, सत्यपाल सिंह, दिलावर सिंह, सतेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, जगमाल, वीरेंद्र, तेजपाल, धर्मपाल, श्रीपाल, विशू, रामानंद, मांगेराम, चौहल सिंह, प्रमोद, दिनेश अजय आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें