बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में छठ मेले पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में मेले का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की। इस मौके पर मनोकामना पूरी होने पर कुछ लोगों ने मंदिर में घंटे बांधे। दंगल का आयोजन किया। इसमें कई नामचीन पहलवानों ने भाग लिया।
हर वर्ष पाबला बेगमाबाद गांव में बाबा बैद्य नाथ मंदिर में छठ मेले का आयोजन होता है। इस दौरान दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। इसके बाद मेले में खरीददारी होती है। मान्यता है यहां पर मांगी गई हर मन्नत यहां पूरी होती है। जिस श्रद्धालु की मनोकामना पूरी होती है, वह मंदिर में घंटा बांधकर भगवान बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेते हैं। शनिवार को छठ मेले का शुभारंभ प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने किया। इसके बाद दंगल का आयोजन किया। इसका शुभारंभ लीलू प्रमुख, सुभाष गुर्जर, संजय डीलर ने किया। संचालन मास्टर देवेंद्र और अमर वीर ने किया। दंगल में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय 15 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित किया है। दंगल के अलावा रागिनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मपाल, संत प्रधान, अनिल वशिष्ठ, मनोज धामा, अमरवीर, आसे राम, अंकुश शर्मा, कौशिंद्र, डॉ. प्रदीप, अमित धामा, सुबह सिंह, महेंद्र मैनेजर, विक्रम, विक्रम धामा, राजेंद्र, सतवीर, कैलाश, सुति शर्मा, पंडित धीरज शर्मा, अरूण कौशिक, देवेंद्र, अमित, राहुल आदि मौजूद रहे।