फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम झूठ बोलने लगे हैं, जनता भाजपा को चटाएगी धूल : शोकेंद्र पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अर्जुन अवार्डी पहलवान एवं सपा नेता शोकेंद्र तोमर ने कहा कि बड़ौत स्टेडियम का निर्माण सपा सरकार ने किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ौत में कहा कि निर्माण उनकी सरकार ने किया है। सीएम जनता के बीच झूठ बोल रहे हैं, जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाने का काम करेगी।
विज्ञापन

सिसाना बस स्टैंड स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल पर आए दिन लोग लुट रहे हैं। आखिर जनता की सुरक्षा का काम किसका है। बागपत के लोग जानते हैं कि बड़ौत में खेल स्टेडियम का निर्माण सपा सरकार ने किया, इसके लिए खुद उन्होंने संघर्ष किया। लेकिन सीएम जनसभा में कहकर गए कि स्टेडियम भाजपा ने बनवाया है। जनता अब भाजपा की हकीकत समझ चुकी है। बाबा शाहमल के नाम का प्रस्ताव तो तीन साल पहले ही कर दिया गया था। मलकपुर चीनी मिल से सरकार भुगतान क्यों नहीं दिला रही है। बागपत चीनी मिल का विस्तारीकरण न होने से किसान परेशान हैं। इस दौरान डॉ. शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें