रालोद कार्यकर्ताओं ने टीकरी बिजलीघर पर दिया धरना
फोटो संख्या- 8
अमर उजाला ब्यूरो
दोघट (बागपत)।
रालोद के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के अंतर्गत टीकरी बिजलीघर पर कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताया। साथ ही सरकार से बढ़ाई गई विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की।
रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ता टीकरी बिजलीघर पहुंचे। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। बिजली की दरों में दो गुना वृद्धि की। विद्युत अधिकारी 10 हजार तक के बकाएदारों के खिलाफ थानों में मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। इसके कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रालोद की किसान-मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। रालोद हल्ला बोल पोल खोल अभियान के माध्यम से सरकार की आंखें खोलने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी वर्ग एकजुट होकर भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देंगे। भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को बड़ौत तहसील में होने वाले रालोद के धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर किसान-मजदूर जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का काम करेंगे। संचालन प्रदीप कश्यप ने किया। इसमें मंडल प्रभारी यशवीर सिंह, सुरेश मलिक, मास्टर सुरेश राणा, राम कुमार चेयरमैन, मनोज, कर्नल ब्रह्म पाल तोमर, सोमपाल राठी चेयरमैन, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र राठी पूर्व प्रधान, संजीव राठी, कर्णवीर सिंह, रामपाल सिंह, गयूर अली, महक सिंह, सतपाल, राजवीर, मास्टर महेंद्र राठी, बिट्टू, नसरुद्दीन, पप्पू, विजय आदि रहे।