फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का झाम.....

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही जाम से जूझने लगे लोग
भारी वाहनों की वजह से आधा घंटों बिजरौल रोड पर लगा रहा भीषण जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)।
कांवड़ यात्रा के चलते नगरवासियों को जाम से मुक्ति मिली हुई थी, क्योंकि भारी वाहनों को नगर के अंदर प्रवेश करना वर्जित था, लेकिन जैसे ही कांवड़ यात्रा समाप्ति हुई, फिर से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। शुक्रवार को बिजरौल रोड सहित नगर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के चलते लोग जाम से जूझते नजर आए। आक्रोशित लोगों ने दिन के समय नगर मेें भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वैसे तो नगर मेें वर्षों से नगरवासी जाम की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन कांवड़ यात्रा के चलते लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल गई। पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अफसरों ने कांवड़ यात्रा के चलते नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन जैसे ही कांवड़ यात्रा समाप्त हुई, वैसे ही शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्गों पर लगे जाम से लोग जूझते नजर आए। बिजरौल रोड पर एक साथ कई भारी वाहन आने पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलाया। तब तक लोग करीबन 30 मिनट तक जाम से जूझते नजर आए। आक्रोशित लोगों ने दिन के समय नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इनमें रमेश, संजीव, अशोक, नवजीत, श्याम सिंह, सत्यवीर, ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें