बिनौली। बरनावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली व नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने का आह्वान किया तथा पोस्टर के द्वारा पॉलिथीन हटाओ देश बचाओ का संदेश दिया।
शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने को लेकर कई तरह के संदेश लिखे पोस्टर बनाए। फिर उन पोस्टरों को हाथों में लेकर गांव में जन जागरण रैली निकाली। ग्रामीणों को पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाली हानियों को दर्शाते हुए नाटक का भी मंचन भी किया। पोस्टरों पर लिखे नारों ओर स्लोगन संदेश के द्वारा ग्रामीणों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शालू सिंह, शकीला, फिरोज, रुकसार, शीतल, समीर, सरिता, सानिया आदि मौजूद रहे।