फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा के जंगल में खड़ी रही जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस चेन पुलिंग के कारण आधे घंटे तक असारा हॉल्ट के निकट जंगल में खड़ी रही। जीआरपी ने खेतों में चेन पुलिंग करने वालों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात करीब नौ बजे का है। दिल्ली से सहारनपुर जा रही जनता एक्सप्रेस जैसे ही असारा हॉल्ट के निकट पहुंची तो किसी ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन जंगल में खड़ी हो गई। जीआरपी के सिपाही ट्रेन से उतरे और खेतों में चेन पुलिंग करने वालों की तलाश की। काफी देर तक संदिग्ध युवकों की तलाश की जाती रही, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन शामली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन में सवार यात्री संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार का कहना है कि आए दिन चेन पुलिंग के कारण जनता एक्सप्रेस लेट होती है। निर्धारित समय से दो से तीन घंटे तक यह ट्रेन लेट चलती है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें