बागपत। स्वतंत्र जनता राज पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार कोरी ने एसडीएम को शिकातयी पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि एससी-एसटी के जाति प्रमाणपत्र अभी भी नहीं बनाए जा रहे है। जिसमें हल्का लेखपाल द्वारा कोरी जाति की तस्दीक न करने की समस्या सामने आ रही है। उन्होंने एसडीएम से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
----------------
केंद्रीय राज्यमंत्री के गांव में समस्या गंभीर
दाहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल के गोद लिए हुए गांव पलड़ा गांव में समस्याओं का अंबार है। पानी की किल्लत हो गई है, वहीं तालाब गंदगी से अटे पड़े है। जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण बिजेंद्र, ओमपाल, शिवकुमार, सतेंद्र, जयकिशन, इमरान, इकबाल, हरेंद्र, सुनील ने केंद्रीय मंत्री से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
----------------