फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगन की सब्जी खाने से परिवार हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। धनौरा सिल्वर नगर में बैंगन की सब्जी से खाने से एक परिवार के पांचों सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां हालत में सुधार होने पर उन्हें छुटटी दे दी गई।
विज्ञापन

सुरेंद्र पुत्र जयप्रकाश धनौरा सिल्वर नगर गांव का रहने वाला है। शुक्रवार रात उसके घर पर बैंगन की सब्जी बनी थी। परिवार मेें सुरेंद्र, उसकी पत्नी रेखा व बेटे अंकित, मंथन व बेटी आदी ने खाना खाया। देर रात उल्टी-दस्त होने के बाद बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पूरी रात उपचार के बाद उन्हेें शनिवार को होश आने पर छुट्टी दे दी गई। डा. अनिल जैन का कहना था कि बैंगन के बीज अत्यधिक गैस बनाते है। इनकी बैंगन में जहरीला कीड़ा रहा हो या बीज के कारण गैस बनने से हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें