बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा स्थित मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में बीए और बीएससी में अव्वल रहने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर बीएससी अंतिम वर्ष में छवि यादव 74, प्राची ने 72, अदिति जैन 71, बीए अंतिम वर्ष में शैली मलिक 74, पूनम मलिक और मानसी 61, अर्चना शर्मा व प्रियंका 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रही। उन्हें पुरस्कृत किया। संचालन प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने किया। इस दौरान संस्था महासचिव रवि पंवार, समाजसेवी उपेंद्र चौधरी, डॉ. शबाना, मुकेश कुमार वर्मा, अरविंद ठाकुर, कालूराम धामा, ममतेश मोघा मौजूद रहीं। ब्यूरो