बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत सिलाना कलस्टर के आठ गांव के 21 परिषदीय विद्यालयों प्राइवेट स्तर की शिक्षा दी जाएगी। सभी स्कूल मॉडल बनेंगे। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में जल्द कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा जर्जर विद्यालयों के भवन ध्वस्त होंगे।
शासन ने जिले के आठ गांवों का श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना में चयन किया। इन आठ गांवों पर सिलाना को कलस्टर बना दिया है। इसके नाम से ही विभिन्न कार्य प्रस्तावित हैं। करीब आठ करोड़ का बजट भी स्वीकृत हुआ है। सिलाना कलस्टर के सिलाना, शेरपुर, लुहारा, बासौली, मुंकदपुर, हलालपुर, चांदनहेड़ी, बरवाला के 21 परिषदीय विद्यालय मॉडल बनेंगे। बच्चों को प्राइवेट स्कूलों के स्तर की बेहतर शिक्षा मिलेगी। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने बताया कि योजना के तहत परिषदीय विद्यालय में विद्यार्थियों को हाई एजूकेशन शिक्षा दी जाएगी। बरवाला गांव में निरीक्षण के दौरान उन्हें जर्जर विद्यालय मिला। खंड शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया। उन्होंने बताया सिलाना कलस्टर में 21 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनको योजना के तहत मॉडल बनाया जाएगा।