फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों का विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र में फैले भ्रष्टाचार के विरोध मेें बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में सूचना के बाद अधिकारियों के न पहुंचने पर आंदोलनकारियों ने केंद्र पर तालाबंदी की और प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग उठायी। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के साथ विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहाकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी अधिकारियों के संरक्षण के चलते नया विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर लगातार अवैध वसूली कर रहे हैं। संविदा कर्मचारी लंबी दूरी के कनेक्शन कराने के नाम पर भी विभाग को लाखों का चूना लगाकर अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। साथ ही शासन द्वारा संचालित सौभाग्य व सुगम योजना के तहत उपभोक्ताओं से हजारों रुपये वसूल रहे हैं और उन्हें मात्र 155 और 205 की रसीद दी जा रही है। शाम होते ही कई संविदा कर्मचारी शराब के नशे में डूब जाते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ललित जैन ने कहा कि सोमवार को भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समस्या को लेकर कार्यालय पर धरना दिया, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में सूचना देने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुुंचने पर आक्रोशित लोगों ने केंद्र पर तालाबंदी की और प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर सपा नेता अंकुर जैन, सभासद ललित जैन, प्रमोद जैन, नितिन जैन, विपिन, संजीव जैन, अंकित आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें