यूपी पुलिस सिपाही एवं पीएसी के पदो पर सीधी भर्ती 2015 में चयनित अभ्यथियों का मंगलवार से मेडिकल परीक्षा किया जाएगा। पुलिस लाइन में तीन चिकित्सकों का पैनल मेडिकल करेगा। आज छपरौली थाना क्षेत्र के अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस लाइन में मेडिकल बोर्ड गठित किया। अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तीन चिकित्सकों का पैनल बनाया गया है। इसमें एक महिला चिकित्सक भी है। उन्होंने बताया कि 12 जून को छपरौली थाना क्षेत्र के 50 अभ्यर्थी, 13 जून को छपरौली क्षेत्र के दो व रमाला थाना क्षेत्र के 48 अभ्यर्थी, 14 जून को रमाला क्षेत्र के सात व दोघट थाना क्षेत्र के 43 अभ्यर्थी, 15 जून को दोघट क्षेत्र के दो व बड़ौत क्षेत्र के 47 एवं बिनौली क्षेत्र के एक अभ्यर्थी, 17 जून को बिनौली क्षेत्र के 37 व सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के 12 एवं खेकड़ा क्षेत्र के एक अभ्यर्थी, 18 जून को खेकड़ा क्षेत्र के 29, चांदीनगर थाना क्षेत्र के 15 व बालैनी क्षेत्र के 6 अभ्यर्थी, 19 जून को बालैनी क्षेत्र के एक, बागपत कोतवाली क्षेत्र के 24 अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा।