फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान युवक और युवतियों को आत्मनिर्भर बना रहा है। हजारों की संख्या में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हर माह यहां पर अलग-अलग कार्यों के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इससे सीखकर युवा आज अपना रोजगार चला रहे हैं। इस माह सिलाई-कढ़ाई युवतियों को सिखाई जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित ब्लॉक के पास में सिंडिकेट बैंक की संस्था सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान है। इसमें हर माह अलग-अलग कार्यों के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसका लाभ युवक और युवतियों को मिल रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त युवा आज विभिन्न स्थानों पर अपना खुद का रोजगार चलाकर माह में हजारों रुपये कमा रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने बताया प्रशिक्षण संस्थान नि:शुल्क सेवा कर रहा है। युवक युवतियों को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। सिलाई-कढ़ाई, कार चलाना सिखाना, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल, एसी, फ्रीज, घरेलू लाइट रिपेयरिंग सहित विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। संस्थान से हजारों युवा खुद का रोजगार चला रहे हैं। कंपनियों में जॉब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल में युवतियों के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण चल रहा है। इसका समापन रविवार को होगा। प्रशिक्षुओं को सीडीओ पीसी जायसवाल प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। निदेशक ने युवक और युवतियों से अपील की संस्थान में पहुंचकर प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और खुद का रोजगार शुरू करें।

ऋण की कराई जाती है व्यवस्था
प्रशिक्षण प्राप्त गरीब एवं असहायक युवक और युवतियों को कार्य को चालू करने के लिए संस्थान की ओर से ऋण मुहैया कराया जाता है। इससे प्रशिक्षुओं के सामने धनराशि का अभाव आड़े न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें