बागपत। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। मांगे पूरी न करने पर नारेबाजी की। मांग पूरी न करने पर अनिश्चित कालीन कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी।
एक सप्ताह से विकास एवं ग्राम पंचायत सचिव तीन सूत्रीय मांगों पूरी न होने को लेकर विरोध प्रकट कर रहे हैं। काली पट्टी बांधकर कार्य किया। तीन दिवसीय सामूहिक रूप से अवकाश रखा। बुधवार को मांगों को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शासन और प्रशासन स्तर से उनकी ग्रेड-पे 2800 करने, समय से पदोन्नति और योग्यता स्नातक करने के लिए मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं है। प्रांतीय संगठन ने शासन को बताया। मंत्रियों के माध्यम से ज्ञापन भेजा। अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। मांग पूरी नहीं हुई तो दो जून को विकास भवन में एक दिवसीय उपवास रखेंगे। छह जून से अनिश्चित कालीन कार्य का बहिष्कार होगा। इसमें सुनील बंसल, वीरेंद्र पाल, रवि कुमार, मोहम्मद इमरान, प्रशांत अहलावत, जोनी चौधरी, कृष्ण कुमार आदि रहे।