फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ग्वाली खेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। छात्राओं ने बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना समाज जागृत नहीं हो सकता। लड़कियों को शिक्षित करने से परिवार शिक्षित होगा, जिससे समाज जागरूक होगा और राष्ट्र उन्नत होगा। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां आगे बढ़ रही है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को समाज में सबसे बड़ा अभिशाप बताया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर धनौरा सिल्वरनगर मार्ग, तेड़ा मार्ग और ग्वाली खेड़ा गांव से होकर वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्राओं ने नारो, स्लोगन, बैनर, तख्ती, पोस्टर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, देशपाल सिंह तोमर, ममतेश मोघा, नीतू राणा, सरिता, अमित कुमार, आशीष कुमार, रामदत्त शर्मा, आवेग कुमार, रवि पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें