फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुव्रतोनाथ विधान में की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में चल रहे सुव्रतोनाथ महामंडल विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के साथ 350 अर्घ्य चढ़ाए तथा पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जैन संत प्रभावना भूषण महाराज ने कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताया तथा श्रद्धालुओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प कराया।
विज्ञापन

विधानाचार्य पंडित संतोष भैया के निर्देशन में प्रात: नित्य नियम पूजा व अभिषेक के उपरांत जंबूदीप भरतदेश, जंबूदीप एरावत क्षेत्र तीर्थंकर पूजा, जम्बूदीप नवदेवता, विहरमाण, विनयमेरु, शामली वृक्ष जिनालय, अचन मेरु, ईश तीर्थंकर, पूर्व घातकी खंड सहित 20 पूजा सम्पन्न हुई। जैन संत एलाचार्य प्रभावना भूषण महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मानव जीवन सर्वश्रेष्ठ गति है। मनुष्य सद्कर्म करते हुए परमात्मा की सच्ची आस्था से भक्ति करे, तभी जीवन की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि नारी समाज की निर्माता है। जहां नारी का सम्मान है, वही देश उन्नति करता है। विधान का संचालन ब्रह्मचारी अतुल भैया ने किया। इस अवसर पर दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कालेज बड़ौत के प्राचार्य राजेश जैन, राकेश जैन, लता जैन, श्रवण जैन, दिनेश जैन, मुकेश जैन, योगेंद्र जैन, संकल्प जैन, विकास जैन, उज्ज्वल, सम्यक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें