फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर और नलकूप पर मीटर लगाएं कर्मी- एसई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने और घर-घर मीटर लगाने के साथ-साथ ट्यूबवेल पर मीटर लगाने के निर्देश दिए।
एसई रामबीर सिंह मंगलवार को शाम के समय एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें एसई रामबीर सिंह ने कहा उपभोक्ताओं को मीटर लगाने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि शासन की मंशा के अनुरूप अक्तूबर माह 2018 तक प्रत्येक घर को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जानी है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोवाट बत्ती व पंखा संयोजन का फिक्सड चार्ज 630 मासिक बिल हैं, जो अप्रैल 2018 से टैरिफ के अनुसार बढ़कर 830 हो गया। मीटर उपभोक्ताओं के यहां पर 100 यूनिट तक प्रति यूनिट तीन रुपये, 101 से 150 यूनिट प्रति यूनिट 3.50 रुपये, 151 से 300 तक 4.50 प्रति यूनिट और फीक्स चार्ज प्रति किलोवाट 80 रुपये है। उन्होंने बताया मीटर लगने के बाद उपभोक्ता का बिल विद्युत यूनिट के हिसाब से ही आएगा। इसमें उपभोक्ताओं को पैसे की बचत होगी। इसमें एसडीओ रितेशवर बंधु, एसडीओ गोपाल, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, खलील, धर्मपाल, आरिफ, एसडीओ चैन सिंह, सुधाकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश अनुसार किया जा रहा है किसानों की समस्या का समाधान
बड़ौत। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि किसान अधिकार जागृति मंच बागपत के कार्यकर्ताओं ने जनपद में गिरते भू-जल स्तर के कारण निजी नलकूपों के पूर्व में स्वीकृत भार के विरोध में उच्च न्यायालय इलाहाबाद मेें याचिका दायर की। इसके बाद न्यायालय ने आदेश दिए है कि जिन निजी नलकूप विद्युत उपभोक्ताओं को अपने संयोजन का भार कम कराना है उनके आवेदन पर लोड चैक कर मीटर के वास्तविक भार पर भार कम कर दिए जाए। साथ ही ट्यूबवेल मोटर पर मीटर लगवाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही लाइन हानियां कम करने की योजना तैयार की जाए। इस संबंध में एसई ने कर्मचारियों को निर्देश दिए वे क्षेत्र मेें बढे़ भार पर ऐसे आपत्ति वाले उपभोक्ता से शपथ पत्र के रूप मेें एक आवेदन पत्र आईडी प्रूफ के साथ लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें