फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के नियम तोड़े तो सख्त कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्धारित नियम के विरुद्ध खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। ठेकेदार निर्धारित रॉयल्टी जमा करें, ताकि खनन के क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा सकें। खनन क्षेत्र के सभी नियमों को पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने खनन ठेकेदारों की मीटिंग ली। खनन के दौरान समस्याएं जानी और सुझाव भी मांगे। डीएम ने कहा कि शासन की नियमावली के अनुसार ही खनन किया जाना चाहिए। जिस प्वाइंट के जो नियम हैं, उनका अक्षरश: पालन किया जाए। नियमों को तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन ठेकेदारों ने अभी तक रॉयल्टी जमा नहीं कराई है, वह प्रशासन के खाते में रॉयल्टी जमा करा दें। ताकि खनन क्षेत्र में विकास कार्य और जन सुविधा के कार्य कराए जा सकें। एसपी जयप्रकाश ने भी समस्याएं जानी। इसमें एडीएम लोकपाल सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर अजय उपाध्याय, एसडीएम बागपत अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार और खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के अलावा जिले के तीनों प्वाइंट के खनन ठेकेदार मौजूद रहे।

पट्टेदारों ने कहा कि रेत के लिए बनाते हैं दबाव
बागपत। पट्टेदारों ने कई समस्याएं रखीं। यह भी बताया कि कुछ लोग निजी वाहनों में रेत भरवाने के लिए ही पहुंचकर उन पर दबाव बनाते हैं। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि अगर ऐसा कोई व्यक्ति पहुंचे तो सीधे उनसे शिकायत करें। नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन में लंबित है रॉयल्टी प्रकरण
बागपत। पट्टेदारों ने कहा कि रॉयल्टी प्रकरण शासन में लंबित है। डीएमएफ में रियायत की मांग शासन से की गई है। इस पर अंतिम फैसला होते ही रॉयल्टी जमा करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें