दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में स्वर्गीय रमेश चंद शर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता उद्घाटन मैच गांगनौली की टीम ने जीता।
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान पति मास्टर सत्यवीर सिंह राठी, अरविंद मोहन शर्मा एवं रामेश्वर वन बाबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार आता है। क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन होने चाहिए। इस दौरान उद्घाटन मैच गांगनौली व सूजती टीमों के बीच हुआ। गांगनौली की टीम ने मुकाबला जीता। इसमें एंपायर अमर सिंह रहे। कमेंट्री अनिल ने की। प्रतियोगिता 26 मई तक चलेगी। इस दौरान संदीप राठी, मोनू प्रजापत, स्वामी राघवानंद, नवाब सिंह, सुनील शर्मा, सुबोध राठी, वीरेंद्र राठी, राजपाल राठी, राजीव राठी आदि रहे।