बागपत। ढिकाना गांव निवासी मनोज कुमार आर्य ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कृषि विभाग के सचिव और निदेशक को ऑनलाइन शिकायत की। आरोप लगाया कि उसके पिता सूरजभान ने गेहूं का बीज अनुदान पर लिया था। अभी तक 1200 रुपये का अनुदान खाते में नहीं पहुंचा। खरपतवार नाशक दवा का अनुदान भी खाते में नहीं गया है। कृषि विभाग द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है।
----------------
मीतली में मनाएंगे महाराणा प्रताप जयंती
बागपत। मीतली गांव में 13 मई को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए आयोजकों ने क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया। जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह के नेतृत्व में क्यामपुर, सूजरा, गठीना, ढोडरा, बाम, अलावलपुर गांवों में बुधवार को जनसंपर्क किया। राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय सिंह फौजी, महावीर सिंह, नरेश मानव, योगेंद्र प्रधान, यशपाल, महेंद्र सिंह, रामपाल, जयपाल, अजीत सिंह, अक्षय चौहान, जयपाल सिंह मौजूद रहे।