चकबंदी अधिकारियों ने पैमाइश कर जमीन पर कब्जा दिलाया
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में चकबंदी अधिकारियों ने पैमाइश कर तीन किसानों को पट्टे की जमीन पर कब्जा करा दिया। जमीन मिलने के बाद किसान ने खुशी जाहिर की है। बामनौली गांव निवासी अनिल, वकील व ओमपाल की चकबंदी में तीन-तीन पट्टे की जमीन नहीं दी। अनिल ने बड़ौत तहसील में दो बार आत्मदाह करने की कोशिश की । अधिकारियों ने पैमाइश कराकर जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। मंगलवार को एसीओ आनंद पाल, चकबंदीकर्ता जितेंद्र तोमर, धर्मवीर सिंह बामनौली गांव में पहुंचे। उन्होंने तीनों किसानों की 2500-2500 मीटर भूमि की पैमाइश की और जमीन पर कब्जा दिला दिया। इस मौके पर एसीओ आनंद पाल ने बताया कि तीनों किसानों को जमीन पर काबिज करा दिया गया है।
लखनऊ में आमरण अनशन करेंगे किसान
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में चकबंदी से आहत किसानों और पट्टा धारकों की पंचायत हुई, इसमें जमीन के लिए लखनऊ में आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि चकबंदी में पट्टा धारकों की तीन-तीन बीघा जमीन नहीं दी । किसानों के हवाई चक काट दिए । जमीन के लिए किसान अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीन नहीं दी जा रही। पंचायत में निर्णय लिया कि लखनऊ के गांधी पार्क में 16 मई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। 14 किसान अनशन पर बैठेंगे। 15 मई को गांव से किसान लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पंचायत में महेश पाल, राम रतन, मास्टर खिलारी, कृष्णपाल, घनश्याम, रामकुमार, जयवीर, कमल, प्रकाश, राजेंद्र, राजीव आदि रहे।