फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को अमीनगर सराय बड़ौत मार्ग पर स्थित तेड़ा पुलिस चौकी पर आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा की छात्राओं ने वाहनों चालकों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई और ड्राइविंग करते समय हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने और मोबाइल का प्रयोग न करने का स्टीकर लगाकर संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि मानव जीवन बड़ा ही अनमोल है। इसे व्यर्थ न समझे शराब पीकर वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट लगाए तथा मोबाइल का प्रयोग न करें। इस दौरान छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई और उनके वाहनों पर स्टीकर चिपकाकर नियम के पालन करने का संदेश दिया। इसमें नरेश पाल सिंह, रण सिंह, भागमल सिंह, चमन सिंह, विनोद आर्य, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर बड़ौत-मेरठ मार्ग पर स्थित पुलिस चौकी पर गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना गुलियान की छात्राओं ने भी वाहन चालकों को यातायात नियम का पालन करने करने अपील की। उन्हें सीट बेल्ट, हेलमेट लगाना और शराब पीकर ड्राइविंग न करने की सलाह दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, रविंद्र कुमार, जितेंद्र आर्य, शालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें