फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार को मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम के समय बिजवाड़ा गांव में आयोजित शादी समारोह में जाते वक्त बाइक सवार युवकों को माखर-बिजवाडा मार्ग पर गन्ने से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। कुछ राहगीरों ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां जौनमाना गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृतक रविंद्र शर्मा (45) पुत्र जगन्नाथ शर्मा निवासी जौनमाना था। वह बृहस्पतिवार को शाम के समय बाइक पर सवार होकर अपने साथी उपेंद्र पुत्र सूरत सिंह निवासी ट्यौढ़ी के साथ बिजवाड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। माखर और बिजवाडा मार्ग पर गन्ने से ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। राहगीरों ने हादसे के बाद घायल दोनों बाइक सवारों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से दोनों को मेरठ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही रविंद्र ने दम तोड़ दिया। जबकि उपेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पूर्व प्रधान जौनमाना संजीव ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस हादसे की सूचना के बाद रविंद्र की पत्नी अमरेश और बेटा विकास और आकाश और बेटी प्रिया का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें