फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओँ में धूमधाम से मना विश्व पृथ्वी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं मेें शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि 1970 से अप्रैल में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी में जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण और अन्य कारक शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष लगाओ धरती बचाओ, जल ही जीवन है, आओ वृक्ष लगाएं आदि पर सुंदर पोस्टर बनाकर सभी का मन जीत लिया। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें स्कूल के प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, रणपाल और योगेश राणा का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मिर्नवा पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर पुनीत, प्रबंधक सत्यपाल, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित पोस्टर बनाना प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और छात्रों को पृथ्वी दिवस का महत्व बताया। पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता में कक्षा वार विजेताओं को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने किया। किडजी प्ले स्कूल मेें डायरेक्टर योगेश गुप्ता और निदेशक ममता गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने छोटी-छोटी प्रस्तुतियों द्वारा अपनी भावनाओं को उजागर किया और रंग-बिरंगे व मनमोहक रंग से पोस्टर बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल मेें प्रबंधक प्रशांत जैन, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह और समन्वयक मीनाक्षी सिंघल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक प्रशांत जैन ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया। बच्चों ने पृथ्वी के पोस्टर को अपने हाथों से अलंकृत किया। कक्षा सात और आठ के छात्रों ने प्राकृतिक पौधों द्वारा स्कूल को सजाया। बाद में विजेताओं को सम्मानित किेया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें