फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से निखरेगी पुलिस की छवि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों से अपने पुलिस सेवा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई से पुलिस की छवि निखरेगी। थाने पहुंचने वाले किसी भी फरियादी को निराश न लौटाएं, उसकी समस्या सुनें और कानून के हिसाब से समाधान करें। समझौते लायक प्रकरणों का तुरंत ही निपटारा कराने से काम का बोझ कम होगा।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्रर और वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों से रूबरू हुए। कार्यशाला का आयोजन उनके पुलिस सेवा के लंबे अनुभव को साझा करने के उद्देश्य से किया । उन्होंने कहा कि निष्पक्षता पुलिस को सबसे अलग खड़ा करती है। फरियादियों का पुलिस अधिकारियों पर भरोसा होना भी जरूरी है। भरोसा होगा तो समस्याएं कम होगी। अगर पीड़ित और पुलिस के बीच भरोसा नहीं रहेगा तो किसी भी प्रकरण में समस्या खड़ी हो सकती है। एसपी जयप्रकाश, सीओ दिलीप कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आज सीएम से मिलेंगे सत्यपाल सिंह
बागपत। जिले की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। मलकपुर चीनी मिल के भुगतान, जिले की सड़कों समेत विकास के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन



गांवों में सुनीं समस्याएं
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरचंदपुर, सुन्हैडा, बंदपुर और फिरोजपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने चीनी मिल के गन्ने का इंडेंट नहीं करने, बकाया भुगतान और सड़कों की समस्या रखी। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें