फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में दिव्यांगों को बांटे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तरूण मित्र परिषद ने रविवार को स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च में दिव्यांग कैंप का आयोजन कर दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और वरिष्ठ अतिथि नागेंद्र गोयल रहे। अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया रविवार को 31वें दिव्यांग कैंप और कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें दिव्यांग में 18 बुजुर्गों को पांच कृत्रिम हाथ, पांच कृत्रिम पैर, सात ऑर्थो शूज, 22 कैलीपर्स, आठ बैसाखी, दो व्हील चेयर, वॉकर, छड़ी बांटी। संजय खोखर ने कहा कि दिव्यांग उपकरणों से अपना दिनचर्या का कार्य सही प्रकार से कर सकेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आईएएस सेक्टर स्किल काउंसिल के चेयरमैन नाग्रेंद्र गोयल ने परिषद की ओर से कैंप लगाने पर आभार जताया। परिषद के सचिव सुभाष जैन और राकेश जैन ने बताया कि हस्तिनापुर में परिषद की ओर से विभिन्न प्रकार की सेवा और सहायता कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें