फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों के कार्यकलापों व प्रगति की महिलाओं से रूबरू होकर जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के लाक्षागृह स्थित संस्कृत विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की कार्यशाला हुई। इसमें लखनऊ से पहुंचे मिशन निदेशक नागेंद्र प्रताप सिंह ने समूहों के कार्यकलापों और प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

एनआरएलएम निदेशक नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह गठित कर गांवों की महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर स्वावलंबी बनें। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम द्वारा गठित समूहों का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन है। इस दौरान उन्होंने समूहों की महिलाओं से रूबरू होकर समूहों की गतिविधियां, धन की उपलब्धता, स्वरोजगार की स्थिति उन्नति, उत्पाद की बिक्री, प्राप्त लाभ आदि के बारे में एक-एक करके जानकारी ली तथा स्वरोजगार की सफलता के सूत्र भी बताए। उन्होंने अधिकारियों से मिशन की पूर्ण सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने का भी आह्वान किया।
इस मौके और उन्होंने विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान एनआरएलएम के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ. इमरान ने समूह गठन की प्रक्रिया, कार्ययोजना, दिए जाने वाले रिवॉल्विंग फंड की जानकारी दी। संचालन जिला प्रबंधक रोहित पारितोष ने किया। इस दौरान परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीडीओ हूब लाल, बीडीओ वीपी द्विवेदी, कृपाल सिंह, ब्लाक प्रबंधक मोहम्मद असलम, राजो रानी, विनीत चौधरी, एडीओ योगेंद्र मलिक, जरीफ प्रधान, शानू कुरैशी, तेजपाल सिंह आदि रहे। इसके बाद मिशन निदेशक ने पलड़ी में भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की दक्षता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें