फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राष्ट्रीय आर्य निर्मात्रि सभा के सचिव उपेंद्र आर्य ने दयानंद बाल विद्यालय में दो दिवसीय आर्य निर्माण सत्र का शुभारंभ किया। इसमें युवाओं को श्रेष्ठ महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आचार्य राजेश ने ईश्वर व आत्मा के सच्चे स्वरूप का प्रश्नोत्तर के माध्यम से शंका समाधान किया । साथ ही युवाओं को महर्षि दयानंद सरस्वती जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया। इसमें दयानंद बाल विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. ओमवीर सिंह, मास्टर भोपाल सिंह, सहदेव सिंह आर्य, राहुल आर्य, पुष्पेंद्र, आर्यव्रत, संदीप, सत्यवीर, सौदान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें