फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का पुतला फूंका, पोस्टर पर पोती कालिख

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। रालोद से निष्कासित छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का विरोध जारी है। भड़ल गांव में ग्रामीणों ने विधायक का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। विधायक को अब क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसमें सोनू राणा, प्रवेश, काला, कृष्णपाल, जगबीर सिंह, प्रमोद, इलम सिंह, शिवा, बिल्लू, गुड्डू, नेत्रपाल, सुमेर पाल, इकराम, नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झूंडपुर गांव में विधायक सहेंद्र सिंह के पोस्टरों पर ग्रामीणों ने कालिख पोत दी। उन्होंने कहा कि विधायक ने क्षेत्र के जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। इसमें डॉ. कृष्णपाल देशवाल, सतीश आदि रहे। रहतना गांव के ग्रामीणों ने विधायक सहेंद्र रमाला का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। इसमें वीर, राधे श्याम, अमित, बिट्टू, बबलू, रणधीर, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें