बागपत। वित्त विहीन शिक्षकों का मूल्यांकन केंद्र श्री यमुना इंटर कॉलेज में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों की नारेबाजी और हंगामे के चलते मूल्यांकन का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। उन्होंने कहा मांग पूरी न होने तक इसी तरह आंदोलन चलता रहेगा।
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के बैनर पर जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर दूसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा वित्त विहीन शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा। सरकार से जो वार्ता हुई थी, उसमें कोई भी आश्वासन नहीं दिया। अकारण मानदेय बंद करना गलत है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मूल्यांकन बहिष्कार के चलते महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने अपनी गिरफ्तारी देकर महासभा में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। इसमें प्रेम चंद, सूरज पाल सिंह, सुंदर पाल सिंह, मांगेराम, कविता, रेखा, सुनीता, मीनाक्षी, मुकेश कुमार, श्रीपाल, अशोक बंधु आदि रहे।