बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रही सीरीज का तीसरा मैच रविवार को खेला गया। एसपीआरसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 45 ओवर 325 रन बनाए। इसमें वर्णित ने 80, सुशांत ने 40 और देव पूनिया ने 40 रनों का योगदान रहा। एनएस गेटवे की टीम ने 42 ओवर में 327 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें विनायक ने 94, मुकुल और अक्षय ने 60-60 रन बनाए। भूपेंद्र चौधरी, नितिन, ब्रजपाल सिंह का सहयोग रहा।