फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत मेडिसिटी हास्पिटल कोताना रोड पर रविवार को निशुल्क स्त्री कैंसर रोग जांच और दर्द निवारण शिविर का आयोजन किया, इसमें मेमोग्राफी मशीन से 60 महिलाओं में स्तन कैंसर की जांच की गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर और डॉ. आशीष चौधरी ने किया। शिविर मेें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सोनीपत सहित जनपद के कोताना, बावली, मलकपुर, जौनमाना, बिजरौल, बामनौली, ट्यौढ़ी, सररूपुर, किरठल, ककड़ीपुर आदि सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों मरीजों ने भाग लिया। डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि हास्पिटल में जनपद का पहला विश्व स्तरीय सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई । डॉ. आशीष चौधरी ने बताया कि स्त्रियों में स्तन कैंसर की संभावना ज्यादा रहती है। यदि समय पर इसकी जांच करा ली जाए तो स्तन कैंसर का इलाज संभव है। शिविर में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सक्सेना ने कैंसर के रोकथाम के लिए उपाय बताए। दर्द रोग विशेषज्ञ ने 140 मरीजों की जांच की। जांच में पाया गया कि नियमित योग न करने से दर्द की शिकायत बढ़ी है। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं इसीजी की जांच की । हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा ने 100 मरीजों की जांच की। शिविर को सफल बनाने मेें प्रदीप शर्मा, स्वाति पटनवाल, जेपी सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें