फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों का विकास भवन में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन में ठेकेदारों ने हंगामा किया। उन्होंने जिला प्रशासन पर हैसियत प्रमाण पत्र बनाने में देरी करने का आरोप लगाया। सीडीओ से मिलकर शिकायत की। विरोध के बाद ठेकेदारों के प्रमाणपत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की ओर से प्रदेश में शराब की दुकानों के लिए ठेके छोड़े जाएंगे। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है और बुधवार का अंतिम दिन निर्धारित किया हुआ है। कुछ पुराने ठेकेदारों ने इसके लिए तो आवेदन कर दिया , लेकिन कुछ नए ठेकेदार के लिए हैसियत प्रमाण पत्र न होने के कारण आवेदन नहीं कर सके। बुधवार को करीब 30-40 ठेकेदार विकास भवन में पहुंचे। उन्होंने बताया उन्होंने हैसियत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, लेकिन डीएम के इस पर हस्ताक्षर नहीं हुई। सीडीओ पर इसका चार्ज होने के कारण ठेकेदार उनसे मिलकर अपनी समस्या रखी। एक-दो ठेकेदारों को तो वहां से हड़काकर भगा दिया, लेकिन उसके बाद जब इनकी संख्या बढ़ी और उसके बाद उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सीडीओ ने सभी की फाइलों पर हस्ताक्षर कर उनके प्रमाणपत्र बनाए। ठेकेदारों ने कहा शराब के ठेके के लिए आवेदन करने में देरी हो रही हैं। प्रमाण पत्र मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया। विकास शर्मा, सतीश जैन, डब्बल जैन, राजीव गुप्ता, अनिल कुमार, बिनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें