फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा से दिल्ली तक रोडवेज बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव से वाया बड़ौत होते हुए दिल्ली आईएसबीटी तक रोडवेज बस का संचालन होने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। इस बस के चलने से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। यह बस निरपुड़ा से प्रात: 8:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव की प्रधान मुनेश देवी ने 10 जनवरी 2018 को गांव को तहसील एवं जनपद से जोड़ने के लिए आयुक्त परिवहन निगम लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिया और बताया निरपुड़ा गांव बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तहसील गांव से 30 किलोमीटर है और जनपद 55 किलोमीटर दूर है। गांव में कोई भी साधन मैन रोड तक जाने के लिए नहीं है। आए दिन महिलाओं व छात्राओं के छात्र छेड़छाड़ व लूटपाट होती रहती है। उन्होंने निरपुड़ा से भड़ल, बड़ौत, बागपत व दिल्ली तक रोडवेज बस के संचालन की मांग की। इस पर आयुक्त ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ के क्षेत्रीय प्रबंधक को इस मामले में कोई के आदेश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ ने बड़ौत डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से आख्या मांगी और मार्ग का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग का सर्वे कर अपनी उन्हें दी। जिस पर निरपुड़ा से भड़ल, बड़ौत, बागपत व दिल्ली आईएसबीटी तक रोडवेज बस का संचालन शुरू कर दिया। रोडवेज बस निरपुड़ा से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और 9:20 पर बड़ौत पहुंचेगी। इसके बाद यहां से आईएसबीटी दिल्ली के लिए रवाना होगा। महिलाओं व छात्राओं ने प्रधान को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसमें सविता, उषा, इमराना, साजिद, विनोद, वेदपाल, विक्रम, निश्चय राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें