दोघट (बागपत)। गांगनौली और खपराना गांव में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम ने तालाब और बंजर भूमि से अवैध कब्जे हटवाए और चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स टीम के प्रभारी कानूनगो दीपक कुमार और लेखपाल बिजेंद्र तोमर दोघट थाना पुलिस को लेकर गांगनौली गांव पहुंचे। उन्होंने पर तालाब पर पैमाइश कर अवैध कब्जे को हटवाया। वहीं गांव में एक प्लाट पर किए गए कब्जे को भी हटाया। वहीं खपराना गांव में एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी कानूनगो कल्लू सिंह, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा, सहेंद्र सिंह सतवीर सैनी, मोहम्मद ताहिर पुलिस बल के साथ पहुंचे और नाले की भूमि पर पैमाइश कर निशानदेही की और अवैध कब्जे को हटवाया। टीम प्रभारी ने कब्जा करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि यदि फिर से कब्जा किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।