फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से होगा पिछड़े गांवों में विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र ग्राम विकास योजना से होगा पिछड़े गांवों में विकास
विज्ञापन


बागपत। पिछड़े राजस्व ग्रामों में जल्द ही विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। ऐसे पिछडे़ राजस्व ग्रामों को चिह्नित कर उसमें विकास कार्य कराएं जाएंगे।
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत पिछडे़ राजस्व ग्रामों को का चयन कराया जाएगा। उसके बाद सड़क, पेयजल, विद्युत, शौचालय, पेंशन, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, आवास, कोशल विकास आजीविका एवं कृषि योजनाओं की व्यवस्थाओं के इंतजाम कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजीव कुमार ने डीएम को निर्देश जारी कर बताया कि इन गांवों में 17 कार्यदायी विभागों द्वारा 24 कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। योजन के तहत गांवों को विकास करने के लिए एक समिति भी गठित की जाएगी। इसमें सीडीओ, परियोजना निदेशक, डीडीओ, तहसीलदार, एसडीएम और डीपीआरओ शामिल रहेंगे। मंडलायुक्त की ओर से प्रत्येक माह के अंत में बैठक कर पिछडे़ राजस्व ग्रामों में हुए विकास कार्यों का ब्योरा तलब किया जाएगा। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत राजस्व ग्रामों को चयनित करने का कार्य जिला स्तर पर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें