रमाला (बागपत)। सर्वोदय पब्लिक स्कूल, इब्राहिमपुर माजरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को राधा-कृष्ण पर आधारित, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, परिवार नियोजन, जल संरक्षण, स्कूल चले हम आदि नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का भाव विभोर किया। मुख्य वक्ता पदम सिंह ने कहा कि ज्ञान वो सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसे प्राप्त कर विद्यार्थी पूरी दुनिया बदल सकते हैं।
विधायक केपी मलिक ने कहा यदिर आप एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं तो आप सिर्फ एक व्यक्ति को शिक्षित होता है, लेकिन यदि आप एक महिला को शिक्षित करते हैं तो आप एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित करते हैं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया।
विधायक योगेश धामा ने कहा कि एक आधुनिक शिक्षक का काम जंगलों को काटना नहीं बल्कि रेगिस्तान को सींचना है। शिक्षा हमारे समाज की आत्मा है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को दी जाती है। शिक्षा के बिना मनुष्य कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, ताकि आगे जाकर वे उनका नाम रोशन कर सके। राम भरोसे लाल भाईजी, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सतेंद्र चौहान, बड़ौत पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता मास्टर सत्यप्रकाश रमाला ने की। संचालन प्रधानाचार्य उपेश और विकास तोमर ने संयुक्त रूप से किया। इसमें अनुज निर्मल, जोगेंद्र, विदिति, जितेंद्र आदि रहे।