दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज, तवेला गढ़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया । इसमें कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रुकुमपाल सिंह ने कहा कि गुरू और शिष्य का रिश्ता कभी अलग नहीं होता है। माता-पिता और गुरू से बड़ा शुभचिंतक दूसरा कोई नहीं होता है। आचार्य सत्यदेव ने यज्ञ कराया। इसमें प्रबंधक देवेंद्र सिंह, प्रधान राजीव, आनंद छिल्लर, ओमप्रकाश सुरेश, हरपाल आर्य, बाबा भोल्लर, सतीश कुमार, प्रशांत छिल्लर, वालिस्टर शर्मा, गजेंद्र, सुशील कुमार आदि रहे।
निरपुड़ा में स्टेट चैंपियनशिप 28 और 29 को
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव के बड़ा शिव मंदिर प्रांगण में 28 व 29 जनवरी को रूरल ग्राम फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में स्टेट कबड्डी और एथलेटिक्स चैंपियनशिप चलेगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बागपत के विधायक और भाजपा नेता योगेश धामा करेंगे। यह जानकारी संजीव राणा बीडीसी ने जानकारी दी।
मुलसम गांव में महायज्ञ चार फरवरी से
दोघट (बागपत)। महर्षि दयानंद जयंती पर मुलसम गांव में 4 से 10 फरवरी तक चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ होगा। यह जानकारी ब्रह्मचारी आर्य ने दी।